Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi air reached satisfactory category for first time in month of November

काशी की हवा हुई साफ: नवंबर में पहली बार संतोषजनक श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई, 54 पर आया प्रदूषण का स्तर

Mon, 23 Nov 2026 11:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

नवंबर में पहली बार संतोषजनक श्रेणी में काशी की हवा पहुंची। प्रदूषण का स्तर 
54 पर आया। 16 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर 220 के पार रहा। इसके बाद 17 नवंबर को 157, 18 नवंबर को 195, 19 नवंबर को 143 और 20 नवंबर को 114 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Varanasi air reached satisfactory category for first time in month of November
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर की हवा में नवंबर महीने में रविवार को पहली बार राहत मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 54 पहुंचने के साथ हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। महीने के शुरुआती दो दिनों में हवा की गुणवत्ता बेहतर रही थी, लेकिन तीन नवंबर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा था। इसके बाद छठ पूजा के बाद तक हवा की गुणवत्ता खराब रही। 16 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर 220 के पार रहा। 

विज्ञापन


वायु गुणवत्ता के नवंबर कैलेंडर के आंकड़ों के अनुसार, एक नवंबर को एक्यूआई का स्तर 81 और दो नवंबर को 85 रहा था। इसके बाद तीन नवंबर को यह बढ़कर 132 पहुंच गया। चार नवंबर को 134, पांच नवंबर को 138, छह नवंबर को 147 और सात नवंबर को 175 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


आठ नवंबर को 224 और नौ नवंबर को महीने का अब तक का सर्वाधिक 274 दर्ज किया गया। इसके बाद 10 नवंबर को पीएम-10 का स्तर 160, 11 नवंबर को 134, 12 नवंबर को 130, 13 नवंबर को 144 और 14 नवंबर को 150 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम: देव दीपावली पर सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद, 15 दिन में 868 भक्तों ने यूपीआई से किया दान


15 नवंबर को प्रदूषण का स्तर फिर बढ़कर 216 और 16 नवंबर को 225 पहुंच गया। इसके बाद 17 नवंबर को 157, 18 नवंबर को 195, 19 नवंबर को 143 और 20 नवंबर को 114 दर्ज किया गया। 21 नवंबर को पीएम-10 का स्तर 91 रहा, जबकि 22 नवंबर को एक्यूआई का स्तर 54 दर्ज किया गया है। 

रविवार को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में आने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एक्यूआई खराब होने पर संवेदनशील लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। फिलहाल एक्यूआई सामान्य है कोई दिक्कत की बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed