{"_id":"660a629698e6da57fa02a06d","slug":"varanasi-additional-deputy-commissioner-of-police-security-removed-for-misbehaving-with-journalists-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले अपर पुलिस उपायुक्त को हटाया, कमिश्नरेट मुख्यालय से किया गया संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले अपर पुलिस उपायुक्त को हटाया, कमिश्नरेट मुख्यालय से किया गया संबद्ध
Mon, 01 Apr 2024 01:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:00 PM IST
सार
रंगभरी एकादशी के दिन काशी विश्वनाथ धाम में भीड़ के बीच पत्रकारों से बदसलूकी को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा वीरेंद्र कुमार को निर्वाचन आयोग द्वारा कमिश्नरेट मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के पद पर तैनात पीपीएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार को पुलिस कमिश्नर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) ममता रानी चौधरी को अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि बीती 20 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर वीरेंद्र कुमार का मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत हुई थी। इसकी जांच अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) को सौंपी गई थी। इस घटना के बाद वीरेंद्र कुमार लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर की संवेदनशीलता के मद्देनजर वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के पद पर ममता रानी चौधरी को तैनात करने की अनुमति मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांगी थी।
विज्ञापन