BHU में पत्थरबाजी: सुरक्षाकर्मियों ने बिड़ला सी के छात्रों को पीटा, ट्रॉमा सेंटर पहुंचे साथी; फोर्स तैनात
बीएचयू में बिरला सी के छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद छात्र भड़क गए। सूचना पाकर परिसर में फोर्स तैनात हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला सी छात्रावास के छात्रों और बीएचयू के सुरक्षा कार्मियों में शुक्रवार की आधी रात के बाद आपस में भिड़ंत के बाद पथराव कर दिए। सूचना पाकर मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार लंका थाना प्रभारी सहित तीन थानों की फोर्स मौके पहुंच गई।
बिरला स छात्रावास छात्रों का आरोप है कि वह छात्रावास के चौराहे पर खड़े थे, इस दौरान वहां से गुजर रहे प्रॉक्टोरियल टीम के सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते प्रॉक्टीरियल टीम ने कुछ छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज के कुछ ही देर बाद छात्र एकजुट हो गए और छात्रावास के भीतर से ईंट-पत्थर चलाने लगे। वहीं, सूचना पाकर मौके पहुंचे एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि रात 12 बीएचयू प्रॉक्टीरियल टीम के अफसरों ने सूचना दी कि छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में कुछ समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति खराब हो रही है।
सूचना पर मौके पर हम लोग पहुंचे और अब स्थिति सामान्य है। वहीं, मौके पर मौजूद चीफ प्रॉक्टर से जब घटना की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने मीटिंग का हवाला देकर कुछ भी बोलने से साफ इन्कार कर दिया।