फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi accident A bus full of wedding processions crushed a middle-aged man riding a motorcycle died

बारातियों से भरी बस ने अधेड़ को कुचला: भांजे की शादी के लिए मुंबई से आए थे, मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत

Tue, 14 Feb 2023 04:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Feb 2023 04:46 PM IST
सार

वाराणसी में बारातियों से भरी बस ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया।  बस से टक्कर होते ही मोटरसाइकिल से गिरे राम जी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

विज्ञापन
Varanasi accident A bus full of wedding processions crushed a middle-aged man riding a motorcycle died
Varanasi accident: बारातियों से भरी बस ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में मंगलवार दोपहर में बारातियों से भरी बस ने मोटरसाइकिल सवार रामजी धनराज शर्मा (58 वर्ष) को कुचल दिया। बस से टक्कर होते ही मोटरसाइकिल से गिरे राम जी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बस चालक की पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से हुई। आधार कार्ड में महाराष्ट्र के नेरुल वेस्ट नवी मुंबई के राम जी धनराज शर्मा के रूप में हुई। रामजी मंडुआडीह में रहने वाले अपने भांजे अनुज विश्वकर्मा की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। किसी काम के सिलसिले में भांजे की पल्सर मोटरसाइकिल लेकर लंका गए थे। लंका से वापस लौटते समय सुंदरपुर की तरफ पीछे से आ रही बस ने अनियंत्रित होकर सीधे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। बारात कबीरचौरा से गया जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed