फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 512 Durga pandals ready only 10% have applied for electricity connections so far

वाराणसी: 512 दूर्गा पंडाल तैयार, बिजली कनेक्शन के लिए अब तक सिर्फ 10 फीसदी आवेदन

Fri, 16 Oct 2026 04:39 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 04:39 PM IST
सार

वाराणसी में 512 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं, लेकिन शनिवार तक सिर्फ 10 फीसदी समितियों ने अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। कई पंडालों के आसपास लटकते तार, खुले जंक्शन बॉक्स और सड़क पर रखे ट्रॉली ट्रांसफार्मर सुरक्षा के लिए चुनौती बने हैं। बिजली निगम ने पूजा से पहले कमियां दूर करने का दावा किया है।
 

विज्ञापन
Varanasi 512 Durga pandals ready only 10% have applied for electricity connections so far
नवरात्रि दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : Instagram

विस्तार

नवरात्र शुरू होने में अब महज तीन दिन शेष हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गा पूजा पंडाल सजने लगे हैं, लेकिन पंडालों में बिजली व्यवस्था को लेकर तैयारियां अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई हैं। शनिवार तक जिले की करीब 10 फीसदी पंडाल समितियों ने ही अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। वहीं, बिजली निगम की ओर से भी पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं।

विज्ञापन


दुर्गा पूजा के दौरान जिले में बड़े स्तर पर पंडाल सजाए जाते हैं। इन्हें रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाने के साथ आसपास की गलियों और सड़कों पर भी रोशनी की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए पंडाल समितियों को बिजली के उपयोग और लोड की क्षमता के अनुसार अस्थायी कनेक्शन लेना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
Trending Videos

512 स्थानों पर सज रहे पंडाल
शहर में जंगमबाड़ी, मछोदरी, लक्सा, सोनिया, भारत सेवा आश्रम, सिंधी बस्ती, शिवपुर, पांडेयपुर, लालपुर और जगतगंज समेत 512 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर पंडालों के आसपास बिजली के तार लटक रहे हैं तो कहीं जंक्शन बॉक्स खुले पड़े हैं। कुछ जगह सड़क पर खड़े ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा बन सकते हैं।

पंडालों में बड़ी संख्या में बिजली के उपकरण और सजावटी लाइटें लगाई जाती हैं। ऐसे में खुले जंक्शन बॉक्स, लटकते तार और अन्य खामियां सुरक्षा के लिहाज से गंभीर हो सकती हैं। बिजली निगम को पूजा शुरू होने से पहले इन कमियों को दूर करना होगा।

समितियां कर रहीं आवेदन
मुख्य अभियंता बिजली निगम अनिल वर्मा ने बताया कि पूजा पंडाल समितियों की ओर से अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। पंडालों के आसपास मौजूद अन्य कमियों को भी ठीक कराया जा रहा है। दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले सभी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed