{"_id":"66f41df75bedae9fb80c437a","slug":"varanasi-108th-birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay-up-minister-made-members-by-knocking-at-every-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती, यूपी के मंत्री ने घर घर दस्तक दी, बनाए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती, यूपी के मंत्री ने घर घर दस्तक दी, बनाए सदस्य
Wed, 25 Sep 2024 08:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:01 PM IST
सार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपाजनों की ओर से प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पण का कार्यक्रम किया गया। यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने अपने बूथ पर कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान चलाकर जनता को भाजपा से जोड़ा।
विज्ञापन
मंत्री दयाशंकर मिश्र ने चलाया सदस्यता अभियान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपाजनों की ओर से प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पण का कार्यक्रम किया गया। यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने अपने बूथ पर कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया । मध्यमेश्वर मंडल के बूथ संख्या 135,136 एवं 137 में घर घर जाकर दस्तक दी और जनता को प्राथमिक सदस्यता के माध्यम से पार्टी से जोड़ा गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कर्मयोगी थे। उनका चिंतन उनका विचार हम सबके लिए प्रेरणादायी है। अंत्योदय के जनक पं दीनदयाल जी बहुआयामी थे। विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष करते रहे। जो विचार यात्रा पं दीनदयाल जी ने आरम्भ की थी उसे 2014 में मुकाम हासिल हुआ।
विज्ञापन
कहा कि जिस अंत्योदय की परिकल्पना पं दीनदयाल जी ने की थी उसे साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार कर रही है। गांव, गरीब,किसान, शोषित, पीडित, वंचित लोगो के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गयी इन योजनाओं के माध्यम से आवास, शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन, फ्री बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन