विदेशों में फंसे प्रवासियों को कराया जाएगा एयरलिफ्ट, वंदे भारत मिशन के तहत वाराणसी लाए जाएंगे पूर्वांचल के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशों में नौकरी को गए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा। पहले चरण में नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद आदि राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाने और यहां से विदेशियों को अंतरराष्ट्रीय विमान से भेजने का क्रम शुरू हो चुका है।
वहीं 15 मई के बाद दूसरे चरण में वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी अंतरराष्ट्रीय विमान उतारे जाने की तैयारी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रवासियों को शहर के आधा दर्जन से अधिक होटलों में ठहराया जाएगा। 14 दिनों तक प्रवासी अपने खर्चे पर ही रहेंगे। पूर्वांचल के करीब ढाई से तीन हजार प्रवासियों को वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया के विमान से वाराणसी लाया जाना है।
केंद्र सरकार की पहल पर एयर इंडिया ने वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय विमान से भारत में फंसे विदेशियों को पहुंचाने और विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने में सात मई से जुटी हुई है। पहला चरण 15 मई को समाप्त होने के बाद दूसरा चरण 16 मई से शुरू होगा।
इसको देखते हुए पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत प्रवासियों के ठहरने और खानपान के इंतेजाम से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी जाएं।
हालांकि इस मामले में पर्यटन अधिकारी कुछ भी कहने से अभी बच रहे हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार 15 मई के बाद दूसरे चरण में प्रवासियों को लेकर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारे जाएंगे। विमानों की लिस्ट अभी दो से तीन दिन में आ जाएगी