Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat departs from Cantt station; more than half the seats in First AC are occupied.

Varanasi News: कैंट स्टेशन से रवाना हुई वंदेभारत, फर्स्ट एसी में आधे से अधिक सीट भरी

Tue, 03 Nov 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat departs from Cantt station; more than half the seats in First AC are occupied.
सेकंड, थर्ड एसी में रिजर्वेशन कराने वालों को मिल रही राहत, कम हुआ शिवगंगा, नई दिल्ली सुपरफास्ट का लोड
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन सोमवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हुई। पहले दिन फर्स्ट एसी कोच में आधे से अधिक सीट वाराणसी से ही भरी दिखी जबकि सेकंड और थर्ड एसी में रिजर्वेशन कराने वालों को सोमवार शाम तक सीट मिली। इस ट्रेन के चलने से बनारस स्टेशन से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भार कम हुआ है। सामान्य दिनों में इन दोनों ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट लंबी रहती है।
27421 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन रात 8.50 बजे रवाना हुई। पहले दिन आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन में यात्रियों का स्वागत किया गया। उधर, यात्री भी हर हर महादेव के जयघोष के साथ सफर पर निकले। रिजर्वेशन की बात करें तो फर्स्ट एसी पहले फुल हो जा रही है। जबकि सेकंड, थर्ड एसी में ट्रेन के चलने से पहले तक लोग सीट पा जा रहे हैं। पहले दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि, पहले दिन निर्धारित समय रात 8.50 बजे से 5 मिनट की देरी से स्लीपर ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन प्रयागराज पहुंचते-पहुंचते यह ट्रेन समय से पहले हो गई। प्रयागराज में इसका निर्धारित समय रात 10.35 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 10 मिनट पहले ही पहुंच गई।
विज्ञापन

शिवगंगा समेत तीन ट्रेनों में मिला कंफर्म टिकट
शिवगंगा समेत तीन ट्रेनों में लोगों को सोमवार को भी कंफर्म सीट मिल गई। इसमें वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 04209 वाराणसी से रात 10.15 बजे दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर कोच में 9.30 बजे तक 320 कंफर्म सीट थी। जबकि 3 एसी में भी 225 और सेकंड एसी में 23 सीट कंफर्म दिख रही थी। 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर दिन बनारस स्टेशन से रात 11.10 बजे चलती है। इस ट्रेन में भी 9.30 बजे तक थर्ड एसी में 105, सेकंड में 31 जबकि फर्स्ट एसी में 4 सीट खाली दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article