फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Vande Bharat train arrived from Delhi in 14 hours Swatantrata Senani delayed in varanasi

कोहरे का असर: दिल्ली से 14 घंटे में वाराणसी आई वंदे भारत ट्रेन, स्वतंत्रता सेनानी तीसरे दिन भी लेट

Thu, 25 Dec 2025 03:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 03:45 PM IST
सार

Varanasi News: डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 23 दिसंबर की रात 10.50 बजे से 3 घंटे लेट होकर 1.50 बजे पहुंची। श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.35 बजे की बजाय 10 घंटे 10 मिनट की देरी से दोपहर 12.45 बजे वाराणसी स्टेशन पर आई।

विज्ञापन
Vande Bharat train arrived from Delhi in 14 hours Swatantrata Senani delayed in varanasi
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। नई दिल्ली से आठ घंटे में दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत का सफर यात्रियों को 14 घंटे में पूरा करना पड़ रहा है। इसी तरह दिल्ली से आने वाली अन्य ट्रेनों की स्थिति भी ऐसी है। कोई पांच तो कोई 8 से 10 घंटे लेट पहुंच रही है।
विज्ञापन


बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। इसमें स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीसरे दिन भी लेट ही वाराणसी पहुंची। बुधवार को नई दिल्ली से आने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की बजाय 11 बजे चली और दोपहर 2 बजे से 5.30 घंटे देर होकर शाम 7.30 बजे पहुंची। अपराह्न 3 बजे नई दिल्ली से चलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय रात 11 बजे की बजाय 5.30 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 23 दिसंबर की रात 10.50 बजे से 3 घंटे लेट होकर 1.50 बजे पहुंची। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.35 बजे की बजाय 10 घंटे 10 मिनट की देरी से दोपहर 12.45 बजे वाराणसी स्टेशन पर आई। 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की बजाय 5.10 घंटे लेट होकर 11.10 बजे पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे की बजाय 8.30 घंटे लेट होकर शाम 4.35 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: पूर्वांचल के 10 जिलों में 23 हजार मेडिकल स्टोर, आठ ड्रग इंस्पेक्टर, हर एक पर सालाना 200 निरीक्षण का जिम्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed