फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vandalism in ancient temple in varanasi anarchists vandalized gods statues anger among villagers

Varanasi: प्राचीन मंदिर में अराजकतत्वों ने दैव प्रतिमाओं को किया खंडित, गांव में तनाव, दुकानें बंद

Mon, 06 Feb 2023 12:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 12:34 PM IST
सार

वाराणसी के नरपतपुर ( डुबकियां) गांव में रविवार रात माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। अराजक तत्वों ने प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की। मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। सोमवार सुबह नजारा देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। 

विज्ञापन
Vandalism in ancient temple in varanasi  anarchists vandalized gods statues anger among villagers
मंदिर के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नरपतपुर ( डुबकियां) गांव में रविवार रात माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। अराजक तत्वों ने प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की। मंदिर में स्थापित दैव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव समेत आसपास के क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


तनाव को देखते हुए अधिकारियों के साथ ही तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने नई मूर्तियां मंगवाकर फिर से मंदिर में उनकी प्राण-प्रतिष्ठा कराने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। घटना को लेकर गांव में तनाव है। इसके विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। 
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरपतपुर (डुबकियां) में प्राचीन खपड़िया बाबा के पास दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हैं। यहां कई दैव प्रतिमाएं स्थापित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ये मंदिर आस्था का प्रतीक है। त्योहारों पर बड़ा आयोजन भी होता है। रविवार रात तक मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाएं पूरी तरह से सही थीं। सोमवार अलसुबह सीताराम यादव दर्शन करने गया तो उसे दैव प्रतिमाएं खंडित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

अरघे से शिवलिंग उखाड़ दिया गया था। इसकी सूचना जंगल में आग की तरह फैली। सुबह होते-होते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची चौबेपुर ने पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद दो और थानों से पुलिस आई। अधिकारियों ने नई मूर्तियां मंगवाकर फिर से मंदिर में उनकी प्राण-प्रतिष्ठा कराने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।

ग्रामीणो ने बताया कि हम सबकी मांग यही है कि शाम से लेकर रात तक पुलिस इधर निरंतर गश्त करती रहे। ताकि, अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने का काम दोबारा न करने पाएं। मौके पर एसीपी अमित श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, चोलापुर प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी सहित भारी भरकम फोर्स गांव पहुंची थी। 

जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे बदमाश: एसीपी

Vandalism in ancient temple in varanasi  anarchists vandalized gods statues anger among villagers
घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी डा. अतुल अंजान त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में तोड़फोड़ और ग्रामीणों के हंगामें की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों से बात कर उन्हें यह आश्वासन दिया गया है। जल्द ही ऐसा कृत्य करने वाले असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।  सीसीटीवी फुटेज से मदद ली जा रही है। वहीं, खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई मूर्तियां स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed