वाराणसी: कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद खातिर आगे आया वैश्य महासभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना काल में जरूरतमंद मरीजों को समय पर खून मिल सके इसको लेकर अब अलग-अलग समाज के लोग रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं। रविवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के सदस्यों ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में रक्तदान कर जरूरतमंदों का जान बचाने का संकल्प लिया।
मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक/अपर निदेशक डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान की महत्ता और बढ़ जाती है।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त की जरूरत को स्वैच्छिक रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आगे आने वाली संस्थाओं की जितनी सराहना की जाए वह कम है। शिविर में रक्तदान के लिए 25 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें 12 सदस्यों ने रक्तदान किया।
इस दौरान अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा वाराणसी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता,ब्लड बैंक के सीनियर पैथालाजिस्ट डॉ. आरके मिश्रा, फार्मासिस्ट जितेंद्र पटेल, पंकज अनुराग, बिंदु कुशवाहा, अनिल कुमार, विकास कुमार, दीपक सिंह का विशेष सहयोग रहा।