फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaishnav saint community celebrated Janmashtami

Varanasi News: वैष्णव संत समाज ने मनाई जन्माष्टमी

Mon, 18 Aug 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vaishnav saint community celebrated Janmashtami
वैष्णव विरक्त संत समाज ने रविवार को रोहिणी नक्षत्र में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। भदैनी स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में देर रात प्रभु का प्राकट्य कराया गया। महंत डॉ. श्रवणदास महाराज ने मध्यरात्रि ठाकुर जी के विग्रह को पंचामृत स्नान कराया। उसके बाद नवीन वस्त्र, आभूषण आदि से सुसज्जित कर भव्य शृंगार किया। इस अवसर पर दिनभर मंदिर में अखंड प्रभु नाम संकीर्तन चलता रहा। रात्रि प्रहर में कलाकारों द्वारा बधाई एवं सोहर गीतों से मंदिर प्रांगण गूंजता रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में वैष्णव संत, बटुक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed