फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccines will be done at 300 centers from July 1, will not have to run

एक जुलाई से 300 केंद्रों पर लगेंगे टीके, नहीं करनी होगी भागदौड़

Fri, 18 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vaccines will be done at 300 centers from July 1, will not have to run
जिले में एक जुलाई से 300 केंद्रों पर टीकाकरण कराने के साथ ही गांवों में कलस्टर बनाकर लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 12 साल तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए भी केंद्र बढ़ाए जाएंगे। जिले में इस समय शहरी और ग्रामीण इलाकों में 145 केंद्र हैं, जहां औसतन 10 से 12 हजार टीकाकरण हर दिन हो रहा है। 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण में अब तक 6.90 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 45 साल वालों की तो केंद्र पर बुकिंग हो जा रही है, लेकिन 18 से 44 वालों को स्लॉट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार एक जुलाई से 300 केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। गांवों में कलस्टर बनाकर ऑन द स्पॉट बुकिंग के माध्यम से टीके लगाए जाएंगे। इधर, बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से टीका लगवाने वालों की संख्या घट गई और केवल 4,420 लोगों को टीका लगा। 18 से 44 साल के 3271 और 45 साल के ऊपर वाले 1149 शामिल है। ईएसआईसी हॉस्पिटल में विशेष बूथ पर दिव्यांगजनों और दी स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से एमएसएमई सभागार में भी उद्यमियों, कर्मचारियों के परिवारीजनों का टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed