फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccine not reached again in time, people kept waiting

फिर समय से नहीं पहुंचा टीका, इंतजार करते रहे लोग

Wed, 19 May 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vaccine not reached again in time, people kept waiting
वाराणसी। जिले में टीकाकरण को लेकर केंद्र बढ़ाने के बाद भी अव्यवस्थाओं से निपटना चुनौती बनती जा रही है। मंगलवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई केंद्रों पर लोगों को टीकाकरण के लिए घंटे भर का इंतजार करना पड़ा। कुछ केंद्रों पर 18 से 44 साल वाले जिन लोगों को 11 से 12 तक का समय दिया गया था उनका टीकाकरण भी 12 बजे शुरू हो पाया। मंगलवार को 61 केंद्रों पर टीकाकरण होना था। लोग सुबह ही केंद्रों पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें इंतजार करना पड़ा। इसके पीछे की वजह टीके के देर से आना बताई गई। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई एक बैठक में फैसला हुआ कि हर रोज सुबह 9.30 बजे तक टीका केंद्र पर पहुंच जाएगा। ताकि समय से टीकाकरण शुरू हो सके।
विज्ञापन

आज 85 केंद्रों पर टीकाकरण
जिले में मंगलवार को 8,451 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल के 4645 जबकि 45 के पार वाले 3806 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 85 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। 18 से 44 वालों के लिए 24 जबकि 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 61 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। बताया कि लोगों को टीका लगवाने में किसी तरह की कोई असुविधा ना हो इस वजह से अलग-अलग जगहों पर कोवैक्सीन, कोविशील्ड का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed