{"_id":"63a3074d71b9df2a223f90c3","slug":"uttarakhand-assembly-first-woman-speaker-rita-khanduri-do-maa-ganga-aarti-at-assi-ghat-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ने अस्सी घाट पर उतारी मां गंगा की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ने अस्सी घाट पर उतारी मां गंगा की आरती
Wed, 21 Dec 2022 06:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:47 PM IST
सार
उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। अस्सी घाट पर नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती उतारी, फिर श्रमदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर नमामी गंगे टीम के साथ ऋतु खंडूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा महज नदी नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवनधारा है। नदियां संस्कृति की संरक्षक और संवाहक भी हैं। हमें मिलकर नदियों का संरक्षण करना है। यह कहना है उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का। वह बुधवार को वाराणसी आईं और स्वच्छता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी बुधवार को अस्सी घाट पहुंची। सबसे पहले नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती उतारी, फिर श्रमदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाया। साथ ही आम जनता से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। विधानसभा अध्यक्ष ने अस्सी घाट से भव्य-दिव्य गंगा द्वार तक घाटों की आभा को निहारा।
विज्ञापन
नौका विहार कर काशी के चौरासी घाटों की महिमा की जानकारी ली। इसी दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा के प्रति हमारे जो सरोकार हैं, उसे समझना होगा। इसे ईमानदारी से निभाना भी पड़ेगा। इस मौके पर शिवदत्त द्विवेदी, बीना गुप्ता, सारिका गुप्ता, सीमा चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन