{"_id":"601b803c8ebc3ed64d24b150","slug":"uttar-pradesh-weather-varanasi-weather-patterns-will-change-soon-then-the-cold-can-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर लौट सकती है ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर लौट सकती है ठंड
Thu, 04 Feb 2021 10:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
weather in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में इस सप्ताह के शुरुआत से ही अच्छी धूप मिलने से और नम हवा न चलने से लोगों ने ठंड से राहत जरूर महसूस की है। लेकिन मौसम वैज्ञनिकों के अनुसार, एक बार फिर से ठंड लौटने वाली है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से यहां बादलों की सक्रियता देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
इस वजह से रविवार तक नम पछुआ हवाओं के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद तापमान में भी कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगी। इधर बृहस्पतिवार को भी सुबह से अच्छी धूप निकली और हवा की रफ्तार थमने से लोग बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन