फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ustaad Bismillah Khan Instead of music shehnai locality fill place with colours, streets decorated pichkaris

बिस्मिल्लाह खां: सुरों की जगह रंगों से सराबोर करेगी उस्ताद के मोहल्ले की शहनाई, पिचकारी से सजीं गलियां

Fri, 14 Mar 2025 03:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 03:46 AM IST
सार

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान बनारस के हड़हासराय की तंग गलियों में रहते थे। यहीं उनका मकान था। एक जमाना था जब इन गलियों में उस्ताद की शहनाई सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटा करती थी। अब यहां पिचकारियां बिक रही है।

विज्ञापन
Ustaad Bismillah Khan Instead of music shehnai locality fill place with colours, streets decorated pichkaris
इस बार होली पर इन पिचकारियों की धूम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holi 2025: बनारस की होली का रंग दोगुना हो जाता था, जब भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई पर राग काफी की थिरकन शुरू होती थी। हालांकि, अब वह नहीं हैं लेकिन उनके मोहल्ले की शहनाई इस बार सुरों की जगह हर किसी को रंगों से सराबोर करेगी। इस बार उस्ताद के मोहल्ले हड़हासराय में शहनाई की तरह ही पिचकारी बिक रही है, जो सुरों से नहीं बल्कि रंगों से सराबोर करेगी। यह प्लास्टिक की शहनाई है, जो होली के रंगों को और भी रंगीन बनाएगी।

विज्ञापन


बाजार रंगों और पिचकारियों से गुलजार है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और बच्चों को पुष्पा के फरसे और महादेव के त्रिशूल जैसी दिखने वाली पिचकारियां पसंद आ रही हैं। इस बार फायर स्मोक और हैंड स्मोक बारूद वाले पटाखे और बम खूब बिके। 
विज्ञापन


ये पटाखे और बम जब फोड़े जाते हैं तो सूखा रंग और गुलाल लोगों के ऊपर बरसाता है, जो एक अलग ही दृश्य प्रस्तुत करता है। पिचकारी विक्रेता सदन यादव ने बताया कि होली पर लोगों को धोखे से रंगने वाले आइटमों की मांग होती है। इस बार फायर सिलेंडर के रूप में पिचकारी आई है, जो दिखने में फायर सिलेंडर जैसी है और इसमें सूखा गुलाल और रंग भरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की पसंद बनीं डबल इंजन की सरकार की पिचकारियां
होली पर इस बार भी युवाओं को मोदी-योगी वाली पिचकारियों ने आकर्षित किया। दुकानदारों का कहना है कि मोदी और योगी की लोकप्रियता को देखते हुए डबल इंजन की सरकार और मोदी-योगी के स्टीकर लगी पिचकारियां जमकर बिकीं। 

रंग बाजार की थोक मंडी गोला दीनानाथ के दुकानदार रजत जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोग केमिकल युक्त रंग खरीद रहे हैं, लेकिन शहरी क्षेत्रों में हर्बल रंगों की अधिक मांग है। इस बार हाथ से गीला रंग लगाने के बजाय स्प्रे कलर ज्यादा बिके। रंगों की बिक्री में हर्बल रंगों की मांग बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed