{"_id":"66dfc9d71befc93212019977","slug":"use-token-to-avoid-queues-for-getting-aadhaar-made-for-children-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आधार बनवाने में आ रही लोगों को दिक्कतें, डाकघरों और बैंकों के बाहर लग रही लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आधार बनवाने में आ रही लोगों को दिक्कतें, डाकघरों और बैंकों के बाहर लग रही लंबी कतारें
Tue, 10 Sep 2024 10:03 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:03 AM IST
सार
अगर आप अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं या उसमें संशोधन कराना चाहते हैं तो कतार से बचने के लिये आपको टोकन के हिसाब से आना होगा।
विज्ञापन
वाराणसी में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार बनवाने और संशोधन कराने के लिए रोज समस्याएं आ रही हैं। आधार कार्ड केंद्र, उप डाकघरों और बैंकों में सुबह छह बजे से ही लोग लाइन लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। 36 बैंकों में आधार कार्ड बन रहे हैं। 30 से 40 स्लॉट हर बैंक के हैं। सुबह से ही महिला, पुरुष, बच्चे लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन हर जगह निश्चित संख्या में टोकन दिए जाते हैं।
विज्ञापन
लोग सुबह से लाइन में लगने के बाद काम न होने पर निराश होकर वापस लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के लिए हो रही है। उनका नया आधार कार्ड बनना है, लेकिन संशोधन करवाने वालों की संख्या अधिक होने के कारण दिक्कत हो रही है। जिले में करीब 26 लाख आधार कार्ड धारकों का पंजीकरण है।
विज्ञापन
जिसमें से करीब 10 लाख धारकों का आधार अपडेट हुआ है। आधार कार्ड केंद्र पर रोजाना 600 आधार कार्ड बनते है और उसमें संशोधन होता है। वहीं, 32 उप डाकघरों में आधार कार्ड का काउंटर बना है साथ हर जगह 100 का स्लॉट है
विज्ञापन
बैंकों में स्टॉल के हिसाब से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है टोकन के हिसाब से ही आएं। कोशिश है किसी को परेशानी न हो। - अविनाश अग्रवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम)