फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPTET 2021: Candidates returned disappointed after cancellation of exam Rath Yatra-Kamchha road jammed in Varanasi

UPTET 2021: परीक्षा रद्द होने से मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, वाराणसी में रथयात्रा-कमच्छा मार्ग पर लगाया जाम

Sun, 28 Nov 2021 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 04:38 PM IST
सार

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त की है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त की गई है। इससे परीक्षा केंद्रों पर आए अभ्यर्थी मायूस होकर घर लौट गए।

विज्ञापन
UPTET 2021: Candidates returned disappointed after cancellation of exam Rath Yatra-Kamchha road jammed in Varanasi
रथयात्रा-कमच्छा मार्ग अभ्यर्थियों ने जाम लगाने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का पेपर लीक होने की वजह से राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी है। इससे परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर मायूसी नजर आई। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त की गई है। वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे, अचानक परीक्षा रद्द होने के बाद सभी केंद्रों से बाहर आ गए और अपने घर की ओर चल दिए। कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने विरोध-प्रदर्शन करने की कोशिश की।

विज्ञापन


वाराणसी में कई केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा होनी थी। अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे, लेकिन अचानक से परीक्षा रद्द होने की घोषणा से वो परेशान हो गए। सभी अपने घर के लिए निकल पड़े। तो वहीं रथयात्रा-कमच्छा मार्ग पर अभ्यर्थी और उनके परिजनों ने जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


भदोही-
जिले के कुल 19 केंद्रों पर करीब 15 हजार अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले थे। पहली पाली में करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा शुरू हो गई थी तभी पता चला कि परीक्षा रद्द हो गई है। ऐसे में सभी को छोड़ दिया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी निराश होकर लौट गए। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि परीक्षा निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPTET 2021: Candidates returned disappointed after cancellation of exam Rath Yatra-Kamchha road jammed in Varanasi

परीक्षा रद्द होने पर मायूस हुए अभ्यर्थी
जौनपुर जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 28 नवंबर को जिले में दो पालियों में 41996 परीक्षार्थी शामिल होने थे। पहली पाली की परीक्षा 68 केंद्रों पर और दूसरी पाली की परीक्षा 44 केंद्रों होनी थी। लेकिन राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी। इससे अभ्यर्थी मायूसी के साथ घर लौट रहे थे।

UPTET 2021: Candidates returned disappointed after cancellation of exam Rath Yatra-Kamchha road jammed in Varanasi

परीक्षा निरस्त होने से निराश हुए अभ्यर्थी
आजमगढ़ में टीईटी परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू भी हो गई लेकिन कुछ देर बाद ही पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। इस सूचना से अभ्यर्थियों में काफी निराशा देखने को मिली। जिले के टीईटी परीक्षा के लिए सुबह की पाली में 98 केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली की परीक्षा में 49,550 और द्वितीय पाली में 66 परीक्षा केंद्रों पर 33,178 परीक्षार्थियों को शामिल होना था



सोनभद्र-
जिले में कुल 12 केंद्रों पर साढ़े दस हजार अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने थे। सुबह उन्हें जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश भी दे दिया गया था। इसके कुछ देर बाद ही परीक्षा रद्द होने की सूचना के बाद परीक्षार्थियों को छोड़ दिया गया। अचानक से परीक्षा रद्द होने पर परीक्षार्थियों में असंतोष देखा गया।

मऊ-
रविवार को जिले की चारों तहसील सदर, मधुवन, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी में 73 केंद्रों पर यूपी टीईटी की परीक्षा होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए 56 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अपने-अपने सेंटर पहुंच गए थे। ऐसे में पेपर निरस्त होने के बाद अभ्यर्थी मायूस होकर वापस जाते दिखे। उधर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने परीक्षा निरस्त होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed