फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Upset over the power outage, consumers from Baragaon market staged a protest by shutting down the Kudi feeder

Varanasi News: विद्युत आपूर्ति बंद होने से नाराज बड़ागांव बाजार के उपभोक्ताओं ने कूडी फीडर बंद कर किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Upset over the power outage, consumers from Baragaon market staged a protest by shutting down the Kudi feeder
बड़ागांव क्षेत्र के बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे बाजार के लगभग 200 घरों की बिजली बुधवार की रात नौ बजे से सुबह तक ठप रही। गर्मी से त्रस्त बाजार सहित आसपास के ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र कूड़ी पर सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर हंगामा करते हुए पूरे फीडर की सप्लाई बंद कराके वहीं पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस बीच आक्रोशित व्यापारियों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद, एसडीओ जेई होश में आओ के नारे बाजी की। फीडर बंद होने की जानकारी पर पहुंचे एसडीओ अखिलेश गुप्ता ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए बताए कि शाम से आप लोगों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नए ट्रांसफार्मर पर नया केबिल लगाकर आधे बाजार की सप्लाई उससे दी जाएगी। जिससे ट्रांसफार्मर का लोड आधा हो जाएगा। व्यापारियों ने पुराने ट्रांसफार्मर की जगह जगह से जोड़े गए एबीसी केबिल को बदलने की बात कही तो इस पर जेई कुलदीप ने कहा कि हम शुक्रवार को एक टीम बनाकर पूरे बाजार के जर्जर तार व अन्य उपकरणों की जांच करा लेते है। जो भी चीजें खराब होगी उसे दो तीन दिन में बदल दिया जाएगा। दोनों अधिकारियों के आश्वासन पर दोपहर एक बजे व्यापारियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। धरना देने वालों में दीन दयाल गुप्ता, शुभम गुप्ता, बबलू चौरसिया विकास गुप्ता, मो अकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed