फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Upset over his wife visiting her parents' home, an auto-rickshaw driver hanged himself.

Varanasi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज ऑटो चालक ने फंदे से लटक दी जान

Tue, 08 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Upset over his wife visiting her parents' home, an auto-rickshaw driver hanged himself.
वाराणसी। हुकुलगंज की नई बस्ती में पत्नी के मायके जाने से नाराज ऑटो चालक जुगनू कुमार (44) ने रविवार देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जुगनू कुमार रात नौ बजे ऑटो चलाकर घर लौटा था। वह अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था। घर लौटने के बाद बच्चों को कमरे से बाहर निकाला और कमरा बंद कर लिया। सुबह छह बजे बेटी भवानी ने दरवाजा खटखटाया। उत्तर नहीं मिलने पर बेटे अभय ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। देखा तो पिता पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे लटके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जुगनू की पहली पत्नी से एक 20 साल की बेटी है। दूसरी शादी 2005 में हुई थी, जिससे चार बच्चे हैं। इनमें 17 और 15 साल की दो बेटियां व 14 और 12 साल के दो बेटे हैं। मृतक की पत्नी का मायका जौनपुर के भूला में है। उनकी माता भी जीवित हैं और अपनी बेटी के साथ रहती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article