फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar over Iftar party in BHU, effigy of Vice Chancellor burnt

वाराणसी : बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर हंगामा, फूंका कुलपति का पुतला

Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
सार

सूचना मिलते ही छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक पुतला लेकर जुलूस निकाला। फिर कुलपति आवास पर पहुंचकर पुतला भी फूंका।

विज्ञापन
Uproar over Iftar party in BHU, effigy of Vice Chancellor burnt
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के महिला महाविद्यालय में बुधवार को रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर परिसर में नया बखेड़ा शुरू हो गया है। सूचना मिलते ही छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक पुतला लेकर जुलूस निकाला। फिर कुलपति आवास पर पहुंचकर पुतला भी फूंका।

विज्ञापन


महाविद्यालय में रोजा इफ्तार की पार्टी में कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के साथ ही रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। छात्रों ने बताया कि लंबे समय से रोजा इफ्तार जैसा कोई आयोजन विश्वविद्यालय में नहीं हो रहा था। अचानक ऐसा करना उचित नहीं है। वीसी पर आरोप लगाया है कि वह छात्रों के हितों की बातों को दरकिनार करते हैं। परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन निंदनीय है।
विज्ञापन


वहीं, इफ्तार पार्टी में कुलपति की मौजूदगी में ही छात्राओं, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने रोजा खोला। कुलपति ने छात्राओं से संवाद कर महिला महाविद्यालय के विकास और छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धता जताई। कहा कि छात्रावास संरक्षिकाएं अपनी दिक्कतों व जरूरतों के बारे में समय-समय पर अवगत कराएं और इसमें छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। कुलपति ने छात्राओं संग सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में डॉ. अफजल हुसैन, प्रो. नीलम अत्रि, कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो. रीता सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. केके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापड़ी, डॉ. दिव्या कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में रोजा इफ्तार की परंपरा रही है। इसमें कुलपति समेत अन्य अधिकारी शामिल होते हैं। बुधवार को आयोजन किया गया। कोरोना काल में विश्वविद्यालय बंद होने से इफ्तार का आयोजन नहीं हुआ है। इस पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।
- डॉ. राजेश सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed