फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar in the isolation ward made in school, lathi-charge on those who eat and drink.

"हम Corona से बाद में भूख-प्यास से पहले मर जाएंगे, हम लोग बहुत परेशान हैं"

Wed, 01 Apr 2020 09:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the isolation ward made in school, lathi-charge on those who eat and drink.
कॉलेज के बाहर विरोध जताते लोग - फोटो : अमर उजाला।

"शासन-प्रशासन की तरफ से मंगलवार सुबह से ही हम लोगों को महाविद्यालय में बने आइसोलेशन वार्ड में लाकर रखा गया है, लेकिन खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। हम कोरोना से बाद में और भूख-प्यास से पहले मर जाएंगे, जिससे हम लोग बहुत परेशान हैं। " बुधवार को गाजीपुर जिले के सेवराई के एक कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में बाहर से लाकर रखे गए लोगों के इन आरोपों ने कोरोना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया।

विज्ञापन

 

लोगों ने सफाई व्यवस्था पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह जो चाय मिल रही है, वह भी बाथरूम की बाल्टी में लाकर दी जा रही है। नाश्ते में केवल छोटे से प्लेट में सूजी और आटे को मिलाकर हलवा दिया जा रहा है। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज करने के साथ ही कई लोगों का मोबाइल छीन लिया है।

विज्ञापन

 

Uproar in the isolation ward made in school, lathi-charge on those who eat and drink.
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के स्व. चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, रामपुर कनवा में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब आदि राज्यों से आये 91 संदिग्ध लोगों को आइसोलेशन वार्ड बनाकर को रखा गया है। बुधवार की सुबह लोगों ने खाने-पीने की समुचित व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही एसडीएम विक्रम सिंह, कानूनगो आनंद कुमार यादव, लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी पहुंच गए। दोपहर साढ़े तीन बजे तक नोडल अधिकारी डा. डीपी सिन्हा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रविनंदन ने स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी। भूख हड़ताल समाप्त करने को लेकर अधिकारियों की वार्ता जारी रही।
 

लोगों के लिए लंच पैकेट भेजा जा रहा है, लेकिन अपने स्वास्थ्य की जांच को लेकर लोग हंगामा कर रहे हैं, जिसके लिए सीएमओ से बात की गई है। लोग कमरे से बाहर निकलकर गेट पर हो-हल्ला करते हुए अराजकता कर रहे थे। बार-बार कहने पर भी अंदर नहीं जा रहे थे। इस पर लाठीचार्ज करना पड़ा। किसी का भी मोबाइल नहीं छीना गया है।

विक्रम सिंह, उपजिलाधिकारी सेवराई

कोरोना की जांच कराने और खाने-पीने की दुर्व्यवस्था को लेकर लोग हंगामा कर रहे थे। बार-बार अपील करने पर भी शांत नहीं हो रहे थे। इसलिए पुलिस ने हवा में डंडा पटककर उन्हें गेट से अंदर भेजा। लाठीचार्ज नहीं किया गया है।

डा. ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक

Uproar in the isolation ward made in school, lathi-charge on those who eat and drink.
दाल-चावल - फोटो : social media

चंदौली के क्वारंटीन वार्ड में बदइंतजामी का वीडियो वायरल

चंदौली नगर स्थित चंदासी में महाविद्यालय में बनाए कवारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने चावल में कीड़ा मिलने का आरोप लगाकर बुधवार को हंगामा किया। नलों में पानी नहीं आने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

बाहर से आने वाले जिले के लोगों को नगर के चंदासी स्थित एक महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। वहां 203 लोग हैं। बुधवार को वायरल वीडियो के अनुसार, लोगों ने चावल में कीड़ा निकलने का आरोप लगाते हंगामा किया। पानी नहीं आने का आरोप भी लगाया। एसडीएम कुमार हर्ष और सीओ कुंवर प्रभात सिंह तथा पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

पीडीडीयू नगर तहसील के एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि क्वारंटीन में रह रहे लोगों को साबुन, ब्रश, पेस्ट दिए गए हैं। मनोरजंन के लिए दो टीवी भी लगा दिए गए हैं। चावल में कीड़ा निकलने की बात अफवाह है। वहां रह रहे कुछ लोग अन्य को भड़का रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed