फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar in Dal Mandi FIR lodged against 25 to 30 people including two named persons in varanasi

दालमंडी में हंगामा : दो नामजद समेत 25 से 30 पर प्राथमिकी दर्ज, 41 साल पहले वीडीए ने जारी किया था नोटिस

Thu, 20 Nov 2025 02:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Nov 2025 02:34 PM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर यहां भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा प्रशासन का विरोध भी जताया जा रहा है। इसी क्रम में दो नामजद समेत 25 से 30 पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। 

विज्ञापन
Uproar in Dal Mandi FIR lodged against 25 to 30 people including two named persons in varanasi
दालमंडी में मलबे के बीच होकर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दालमंडी में अवैध निर्माण ढहाने गई वीडीए की टीम को जबरन रोकने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में वीडीए की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वीडीए के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति ने चौक थाने में मोहम्मद सलीम निवासी काजीपुरा कला और इमरान उर्फ बब्लू समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जोनल अधिकारी ने बताया कि दालमंडी, काजीपुरा कला वार्ड में अवैध भवन निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार को जब जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी और पुलिस टीम के साथ वह कार्रवाई के लिए पहुंचे, तो मोहम्मद सलीम निवासी काजीपुरा कला और इमरान उर्फ बब्लू समेत 25–30 लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने काम रुकवा दिया और हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


उक्त भवन के खिलाफ 6 मार्च 1984 को ही नोटिस जारी किया गया था। तब से अब तक भवन स्वामी द्वारा न तो शमन मानचित्र जमा किया गया है और न ही भू–स्वामित्व का कोई प्रमाण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद 4 जुलाई 1984 को अवैध निर्माण ढहाने का आदेश भी पारित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार सुबह जब टीम निर्देशानुसार ध्वस्तीकरण के लिए मौके पर पहुंची, तो मो. सलीम (निवासी डी–50/221, काजीपुरा कला) और उनके साथ लगभग 25–30 अज्ञात महिला–पुरुष अचानक विरोध में जुट गए। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए सरकारी कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। 

इसी दौरान इमरान उर्फ बब्लू को भी विरोध का समर्थन करते हुए देखा गया। सरकारी कार्य में बाधा डालने की सूचना पर पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं, दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत बुधवार को कहीं दुकानें बंद तो कहीं खुली रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed