{"_id":"66ac234e211745f0310c8544","slug":"uproar-at-the-temporary-gate-in-kashi-vishwanath-dham-muslims-enraged-varanasi-news-c-20-vns1056-682229-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में अस्थायी गेट पर हंगामा, भड़के मुस्लिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में अस्थायी गेट पर हंगामा, भड़के मुस्लिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में अस्थायी गेट लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय धरने पर बैठ गया। मसाजिद कमेटी और अंजुमन इंतेजामिया कमेटी ने सख्त ऐतराज जताते हुए गेट लगाने का काम रुकवा दिया। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कमेटी के लोगों ने कहा कि बिना आपसी सहमति के कोई भी नया काम नहीं हो सकता है।
बृहस्पतिवार को गेट नंबर चार के पास अस्थायी गेट का निर्माण कराया जा रहा था। मजदूरों ने काम शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेट लगाने का विरोध शुरू कर दिया। विरोध की सूचना पर मंदिर के अधिकारी व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मसाजिद कमेटी व इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी गेट के पास ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद काम को रोक दिया गया। मुस्लिम पक्ष ने पूरी निर्माण सामग्री और अधूरे निर्माण कार्य को हटवाने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन मसाजिद कमेटी व इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी ज्ञानवापी में ही डटे रहे।
शहर ए मुफ्ती डॉ. अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि ज्ञानवापी क्षेत्र परिसर में कोई भी नया काम होगा तो इसमें मसाजिद कमेटी, अंजुमन इंतेजामिया और मंदिर न्यास की सहमति जरूरी होती है। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि बिना किसी जानकारी मंदिर प्रशासन की ओर से गेट नंबर चार के पास गेट लगवाया जा रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से यह गेट लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने गेट और निर्माण कार्य हटवाने का आश्वासन दिया है। जब तक गेट नहीं हटेगा हम लोग मसजिद में ही डटे रहेंगे।