फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   uppsc paper leak  SIT team went to Kolkata for inquiries for Kaushik staff 

यूपीपीएससी : पेपर लीक मामले में अब और होंगे खुलासे, कोलकाता पहुंची एसआईटी टीम

Thu, 06 Jun 2019 03:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Jun 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
uppsc paper leak  SIT team went to Kolkata for inquiries for Kaushik staff 
यूपीपीएससी।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में गिरफ्तार कौशिक कुमार के प्रिंटिंग प्रेस के बारे में जानने और उसके कर्मचारियों से पूछताछ करने के लिए एसआईटी के सदस्यों का एक दल बुधवार को कोलकाता रवाना हो गया। इस मामले में नामजद रंजीत की तलाश में पुलिस की एक टीम धनबाद भेजी गई। एसआईटी ने संभावना जताई है कि उनके सवालों के जवाब यूपीपीएससी के अध्यक्ष गुरुवार तक दे देंगे। साथ ही प्रकरण में गिरफ्तार आयोग की निलंबित परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की जमानत याचिका पर गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन


यूपीपीएससी द्वारा 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायत पर बीते दिनों कौशिक कुमार और अंजू कटियार को गिरफ्तार किया गया था। नामजद अन्य सात आरोपियों के बारे में अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सातों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, लेकिन सारी कवायद छापेमारी तक ही सीमित है।
विज्ञापन


एसआईटी में शामिल अधिकारियों के अनुसार, यूपीपीएससी के अध्यक्ष का जवाब न मिल पाने की वजह से तफ्तीश गति नहीं पकड़ पा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि कोलकाता गई टीम को प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों से पूछताछ और जांच में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर भर्ती परीक्षा में धांधली में शामिल अन्य लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed