{"_id":"5daff1b58ebc3e93a77009bf","slug":"uppsc-paper-leak-case-orders-attachment-against-three-accused-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी के पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी के पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश
Wed, 23 Oct 2019 11:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत ने तीन आरोपियों शैलेंद्र पटेल, अजीत चौहान और अजय चौहान के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया है। वहीं, चार आरोपियों रंजीत प्रसाद, गणेश प्रसाद, भोलानाथ पात्रा व प्रभुदयाल को फरार घोषित करते हुए नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
अदालत ने यह आदेश चोलापुर थाने में दर्ज मुकदमे के विवेचक के आवेदन पर दिया है। इस मामले में आयोग की निलंबित परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार और कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का खुलासा 28 मई 2019 को एसटीएफ ने किया था। प्रकरण में कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 30 मई को अंजू कटियार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में लोकसेवा आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार समेत नौ लोगों के खिलाफ 26 मई को चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 28 मई को प्रयागराज से अंजू कटियार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।