फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up weather Monsoon is going out of map of India severe heat wave alert issued walls are burning

उबल रही काशी: भारत के नक्शे से बाहर हो रहा मानसून, 9 जून को भीषण लू का अलर्ट जारी; जल रहीं हैं दीवारें

Sun, 08 Jun 2025 05:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिले गर्मी से बेहाल हैं। सुबह सात बजे के बाद ही तीखी धूप और उमस से लोग बिलबिला जा रहे हैं। घाटों और पर्यटन स्थलों पर भी सन्नाटा दिख रहा है। शाम को भी गर्म हवाएं चल रही हैं। वहीं, माैसम विभाग ने लू का भी अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Up weather Monsoon is going out of map of India severe heat wave alert issued walls are burning
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस तरह से मानसून भारत के नक्शे से गायब हो रहा है, उसी तरह से तापमान का मीटर भी ऊपर चढ़ता चला जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जून को भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। बनारस समेत पूर्वांचल में संवेदी ऊष्मा की स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन


तापमान बढ़ने से वहां पर रखे गए सामान और सतह आदि सब कुछ का तापमान बढ़ता जा रहा है। धूप में निकलते ही मोबाइल की स्क्रीन से रेडिएशन निकल रहा है और हाथ से छुआ नहीं जा रहा। घर में रखा पानी और दीवारें भी अब ऊष्मा फेंक रहीं हैं।
विज्ञापन


शनिवार को बनारस शहर का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री के ऊपर 41.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सूरज की तल्ख रोशनी अब शरीर के रोम-रोम में चुभन जैसी पीड़ा दे रही है। बनारस की गर्मी फिर से झुलसाने लगी है। हवा भी किसी चिमनी से निकले धुएं की तरह से गर्म-गर्म लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी साइक्लोनिक स्थिति बनी, 11 जून से पुरवा हवा फिर से सक्रिय
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इन दिनों सूखे मौसम में संवेदी ऊष्मा बढ़ गई है। यानी कि तापमान के चलते अब आपके घरों में रखी वस्तुएं भी गर्म हो रहीं हैं। ऊपरी क्षोभमंडल यानी कि आठ किमी ऊपर एंटी साइक्लोनिक स्थिति बनी हुई है। 

इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिणी यूपी के इलाकों में लू का प्रभाव रह सकता है। वहीं 11 जून से पुरवा हवा फिर से सक्रिय होगी और बनारस समेत पूर्वांचल में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा और तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। 11 जून के बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed