फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Clouds loomed over Varanasi for hours Banaras remained third hottest city in Uttar Pradesh

UP Weather: वाराणसी में घंटो छाए बादल, फिर भी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा बनारस; तापमान पहुंचा 41 डिग्री

Sat, 10 May 2025 05:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 May 2025 05:22 AM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार को सुबह से ही घनघोर बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे के बाद तीखी धूप से फिर गर्मी बढ़ा दी। संभावना जताई जा रही थी कि बारिश होगी लेकिन गर्मी का आलम बरकरार रहा।

विज्ञापन
UP Weather Clouds loomed over Varanasi for hours Banaras remained third hottest city in Uttar Pradesh
वाराणसी में बदला माैसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: घंटों बादल छाए रहने के बावजूद बनारस शुक्रवार को प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर घोषित हो गया। 4 घंटे तक मंडराते बादल बिना बरसे ही काशी से लौट गए।

विज्ञापन


41 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बनारस ने यूपी के 49 सेंटरों को पीछे छोड़ दिया। इससे ऊपर प्रयागराज का 42 डिग्री और बांदा का 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। वहीं गुरुवार को 40.7 डिग्री के साथ बनारस प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर बन गया था।
विज्ञापन


बनारस में हवा की गति थमने और मौसम साफ होने के चलते दो दिन से धूप की तीव्रता बढ़ गई और गर्मी का मीटर ऊपर चढ़ गया है। बीते तीन दिनों में काशी के तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी आई है। दिन के साथ ही काशी की रात भी गर्म होने लगी है। पारा सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को ठंडी हवा भी नहीं चल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमी सिर्फ 45 फीसदी, आज भी फिर आएंगे बादल
शुक्रवार को दिन में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली। सुबह 8 बजे के बाद से बादल छाए हुए थे, लेकिन 12 बजे के बाद बादल छंटने लगे और गर्मी बढ़ गई। सुबह 10 बजे तक पारा 35 डिग्री था, लेकिन दोपहर बजे तक यह 41 डिग्री तक आ गया। 

हालांकि एक बार लगा कि बारिश भी हो सकती है, लेकिन नमी सिर्फ 45 फीसदी होने के चलते बादल बिना बरसे ही लौट गए। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को भी बनारस में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद तेज धूप और गर्मी फिर से बेहाल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed