{"_id":"61d9b24f08b8e26b6342596f","slug":"up-teacher-recruitment-candidates-protest-in-varanasi-slogan-of-no-vote-if-not-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताली-थाली बजाकर विरोध: वाराणसी में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नौकरी नहीं तो वोट नहीं का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताली-थाली बजाकर विरोध: वाराणसी में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नौकरी नहीं तो वोट नहीं का नारा
Sat, 08 Jan 2022 09:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:18 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर वाराणसी में युवाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने ताली और थाली बजाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
वाराणसी में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षक भर्ती कराए जाने की मांग को लेकर शनिवार को अभ्यर्थियों ने ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर शनिवार को भारी संख्या में अभ्यर्थी यूपी कॉलेज गेट पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने हाथों में पोस्टर और तख्ती लेकर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इसके बाद अभ्यर्थी ताली और थाली पिटते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभ्यर्थी भर्ती नहीं तो वोट नहीं... का नारा लगा रहे थे।
विज्ञापन
स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण में धांधली का आरोप, छात्राओं का हंगामा
राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण में विद्यालय प्रबंधन के ऊपर धांधली का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत के बाद छात्राओं को शांत कराया।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में मिले ओमिक्रॉन के 36 नए मरीज, कोरोना संक्रमितों की संख्या हजार पार, 24 घंटे में 390 केस
शनिवार को सुबह बरेका स्थित राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं के हंगामे की सूचना पर प्राचार्य डॉ. राजकिशोर व शिक्षकों ने छात्राओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। छात्राओं का कहना था कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्मार्टफोन की लिस्ट में गड़बड़ी की गई है।
प्राचार्य ने बताया कि 1670 छात्राओं की सूची बनाकर भेजी गई थी। इसमें से स्नातक तृतीय वर्ष की 200 छात्राओं के नाम की सूची आई है। उनको रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्टफोन मिल भी गया है अभी और सूची में बाकी छात्राओं का नाम आ जाएगा तो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।