फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP State Minister Anand Swaroop Shukla statement ban on loudspeaker for Ajan Narada Rai samajwadi party

मंत्री आनंद स्वरूप के बयान का नारद राय ने जताया विरोध, अजान के लिए लाउडस्पीकर पर पाबंदी की मांग का मामला

Wed, 24 Mar 2021 08:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
UP State Minister Anand Swaroop Shukla statement ban on loudspeaker for Ajan Narada Rai samajwadi party
नारद राय, आनंद स्वरूप शुक्ला

प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा अजान के लिए लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के बयान पर बुधवार को पूर्व मंत्री और सपा नेता नारद राय ने मोर्चा खोल दिया। बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह से मुलाकात कर नारद राय ने विरोध जताया। बता दें कि राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने एतराज जताते हुए बलिया की जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। पत्र में राज्यमंत्री ने मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन


सपा नेता नारद राय ने योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की मांग को गैरवाजिब बताया। इसे धार्मिक उन्माद भड़काने का कृत्य करार दिया। नारद राय ने कहा कि मस्जिद से उठने वाली आवाज से विद्यार्थियों सहित आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होती है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री की मांग बलिया की गंगा-जमुनी तहजीब को खराब करने वाली है।
विज्ञापन

बयान से सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं मंत्री

नारद राय ने कहा कि इस प्रकार से समाज को बांटने के प्रयास को समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मंत्री अपने इस बयान से सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। मंत्री द्वारा पत्र लिखने की निंदा करते हुए नारद राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा धार्मिक त्योहारों पर डीजे के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है, परंतु क्या यह आदेश वर्ग विशेष पर लागू होता है। जबकि अन्य आयोजनों में खुलेआम डीजे का इस्तेमाल किया जा रहा है। नारद राय ने कहा कि मंत्री ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसके दम पर वह आगामी चुनाव का सामना कर सकें। इसलिए ओछी हरकत कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर जमाल आलम के अलावा सपा के अन्य कार्यकर्ता भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed