फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP second CIPET will start in varanasi youth will get employment PM Modi will inaugurate

UP: बनारस में शुरू होगा यूपी का दूसरा CIPET, युवाओं को मिलेगा रोजगार, सात को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Mon, 03 Jul 2023 04:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 04:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे में वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सात जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे पीएम मोदी सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) का उद्घाटन करने वाले हैं।

विज्ञापन
UP second CIPET will start in varanasi youth will get employment PM Modi will inaugurate
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल एंड टेक्नोलॉजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) का उद्घाटन भी करेंगे।  करसड़ा में करीब  40.10 करोड़ से 10 एकड़ में बना सिपेट प्रदेश का दूसरा और पूर्वांचल का पहला संस्थान है। इसका शिलान्यास 15 जुलाई 2021 को प्रधानमंत्री ने ही किया था।

विज्ञापन


सिपेट कंपनियों की जरूरत पूरी करने के साथ ही युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगा। पढ़ाई और प्रशिक्षण के बाद 85 फीसदी युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बना संस्थान आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल को 6000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, यात्री सुविधाओं को मिलेगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान

प्लास्टिक उद्योगों को तकनीकी सहायता भी दी जाएगी। इससे प्लास्टिक व पॉलिमर उद्योग को गति मिलेगी। पाठ्यक्रम के जरिये हर वर्ष 2000 युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति वर्ष एक हजार छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। यह केंद्र पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा।

कई वर्षों से युवाओं को दी जा रही ट्रेनिंग

UP second CIPET will start in varanasi youth will get employment PM Modi will inaugurate
वाराणसी के करसड़ा में बना यूपी का दूसरा सिपेट - फोटो : अमर उजाला

खास बात है कि भले ही यह केंद्र अब बनकर तैयार हुआ है लेकिन भुल्लनपुर पीएसी के पास स्थित किराए के भवन में युवाओं की ट्रेनिंग कई वर्षों से निरंतर जारी है। इस केंद्र को स्थापित करने में केंद्र व राज्य सरकार दोनों की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

जल परिवहन को भी गति देंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय (7-8 जुलाई) दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 28 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक सुल्तानपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिपेट के स्कीलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट सेंटर (सीएसटीसी) सहित करीब 18 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के सुंदरीकरण, तीन रेलवे ओवरब्रिज सहित 305 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री बीएचयू में भूतल के साथ 10 मंजिला अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स छात्रावास, 96 सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य भी जनता को समर्पित करेंगे। बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन, प्रयागराज-वाराणसी रेलवे लाइन पर हरदत्तपुर और राजातालाब और लोहता चौखंडी रेल लाइन पर जंसा रामेश्वर रोड पर दो-दो लेन के तीन रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास भी कर सकते हैं। गंगा में जल परिवहन को गति देने के लिए अस्सी घाट, शिवाला घाट, केदार घाट, पंचगंगा और राजघाट पर जेटी का काम शुरू होगा। कुछ और विकास कार्यों को सूची में शामिल किया जा सकता है। इसकी औपचारिकता पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed