{"_id":"65a7823f7a2de31da100dfd9","slug":"up-roadways-buses-will-run-on-three-routes-for-kashi-ayodhya-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi-Ayodhya Buses: काशी-अयोध्या के लिए तीन रूटों से चलेंगी रोडवेज बसें, यहां देखें- रूट, समय और किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi-Ayodhya Buses: काशी-अयोध्या के लिए तीन रूटों से चलेंगी रोडवेज बसें, यहां देखें- रूट, समय और किराया
Wed, 17 Jan 2024 01:05 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:05 PM IST
सार
अयोध्या का सफर अब आसान होगा। इसके लिए काशी-अयोध्या के लिए तीन रूटों से रोडवेज बसें चलेंगी। अलग- अलग रूटों के लिहाज से बसों का किराया निर्धारित किया गया है। यात्री अयोध्या जाने वाली बसों के बारे में कैंट बस स्टेशन पर स्थित पूछताछ काउंटर पर जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
roadways bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के लिए चलाई जा रही रोडवेज बसों का किराया तय कर दिया गया है। काशी से तीन रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है और इन रूटों पर साधारण और एसी बसों का किराया अलग-अलग निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि हर 30 मिनट पर साधारण और एक घंटे पर एसी जनरथ बसें चलाई जा रही हैं। बसें वाया शाहगंज-अकबरपुर, वाया जौनपुर-सुल्तानपुर और वाया आजमगढ़-अकबरपुर रूट पर चलाई जा रही हैं। कैंट बस स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली बसों के बारे में जानकारी देने के लिए पूछताछ काउंटर पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंफलेट भी चस्पा कराया गया।
विज्ञापन
बसों का किराया
| रूट | दूरी | किराया (साधारण-जनरथ) |
| वाया शाहगंज-अकबरपुर | 238 किमी | 338-399 रुपये |
| वाया जौनपुर-सुलतानपुर | 244 किमी | 363-426 रुपये |
| वाया आजमगढ़-अकबरपुर | 278 किमी | 401 रुपये-जनरथ सेवा नहीं |