फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics Om prakash Rajbhar in Banaras said that if alliance broken with samajwadi party then join BSP

UP Politics: बनारस में ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा से गठबंधन टूटा तो बसपा से जोड़ेंगे नाता

Mon, 18 Jul 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Jul 2022 10:38 AM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने  आजमगढ़ उपचुनाव में मिली हार के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन
UP Politics Om prakash Rajbhar in Banaras said  that if alliance broken with samajwadi party then join BSP
ओमप्रकाश राजभर (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटा तो बसपा से नाता जोड़ेंगे। बसपा प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया गया है। रविवार को सारनाथ में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रति आग उगलने वाले ओपी राजभर के तेवर बदले नजर आए, कहा भाजपा जमीनी स्तर पर काम करती है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एसी में बैठकर जमीनी स्तर की राजनीति का मुकाबला नहीं किया जा सकता। आजमगढ़ उपचुनाव में मिली हार के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से सुभासपा अध्यक्ष ने चार भाग बुंदेलखंड, पश्चिमांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल बांट पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर काम करेंगे। उनकी पार्टी जातिवाद, परिवारवाद का विरोध करती है। जातिवाद जनगणना कराने की मांग को लेकर पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीड बैक लिया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। बूथ लेवल पर संपर्क अभियान चलाने को कहा। इस बैठक में बेदी राम, सालिक यादव, डॉ. बलिराम राजभर, नित्यानंद पांडेय सहित जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली,व वाराणसी के पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed