फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police STF arrest two criminal in charge of extortion from jaunpur doctor

मुन्ना बजरंगी के नाम पर डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 06 Jun 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
UP police STF arrest two criminal in charge of extortion from jaunpur doctor
जौनपुर में ईशा हास्पिटल के संचालक डा. रजनीश श्रीवास्तव से झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी के नाम पर दो करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को लखनऊ की एसटीएफ ने लाइन बाजार पुलिस के सहयोग से मंगलवार को वाजिदपुर दक्षिणी से गिरफ्तार किया। बदमाशों के दो सहयोगियों की तलाश की जा रही है। बदमाशों से आठ लाख 90 हजार रुपए बरामद किए गए।
विज्ञापन


डा. रजनीश के पास 26 मई को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मुन्ना बजरंगी बोल रहा हूं, मुझे जेल से निकलने के लिए दो करोड़ रुपये की आवश्यकता है। जेल से निकलने के बाद सांसद बन जाऊंगा। रुपया नहीं दिए तो तुम्हारी पत्नी और तुम्हारी हत्या करवा दूंगा।
विज्ञापन


इसके बाद डरकर डाक्टर ने 15 लाख रुपये बदमाशों को दे दिए। उसके बाद उन्होंने चार जून को लाइन बाजार थाने में केस दर्ज कराया, जिसमें 15 लाख देने की बात स्वीकार की। उसके बाद पुलिस और एसटीएफ लखनऊ बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काल डिटेल और आडियो रिकार्डिंग की जांच पड़ताल के बाद बदमाशों का लोकेशन वाजिदपुर के पास मिला तो एसटीएफ और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम सुभ्रांशु सिंह उर्फ सिब्बू और प्रशांत सिंह उर्फ बीपी बताया। दोनों रामपुर थाने के दमोदरा के रहने वाले हैं।

उन्होंने पूछताछ में बताया कि साजिश में उनके दो साथी पट्टी जमालापुर निवासी विनीत सिंह उर्फ सौरभ सिंह और दमोदरा रामपुर निवासी सुधांशू सिंह उर्फ रिशू भी शामिल थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों से बदमाशों के पास से आठ लाख 90 हजार नकद, दो मोबाइल, एक बाइक बिना नंबर की बरामद किया गया है।


एसपी सिटी अनिल पांडेय ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि इस गिरफ्तारी में एसटीएफ के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, टीडी कालेज चौकी इंचार्ज विनोद सिंह, एसटीएफ के एसआई विनय कुमार सिंह का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed