फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police SO abuse misnister of state in front of womens

जौनपुरः थानेदार ने महिलाओं से की अभद्रता, मंत्री को दी गाली, पुलिस महकमे में मची खलबली

Tue, 24 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
UP police SO abuse misnister of state in front of womens
यूपी पुलिस
यूपी के जौनपुर जिले के खेतासराय के थानाध्यक्ष का एक वीडियो खासा सुर्खियों में है। वीडियो में थानाध्यक्ष महिलाओं के सामने सूबे के एक मंत्री को गंदी गंदी गालियां दे रहा है। 
विज्ञापन


 खेतासराय थाना क्षेत्र के सफीपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद के मामले में की जांच करने पहुंचे खेतासराय के थानाध्यक्ष ने महिलाओं से अभद्रता की और सूबे के एक मंत्री को गालियां दीं। इसकी किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर एसपी ने सोमवार को एसओ खेतासराय योगेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन

सफीपुर गांव में देवनाथ यादव और राजेंद्र यादव के बीच आबादी की जमीन के लिए कई वर्षों से विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष अपने मड़हा के लिए दीवार बनानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष की शिकायत पर एसओ योगेंद्र सिंह, हल्का एसआई और सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दीवार बना रहे लोगों को धमकाना शुरू किया और कहा कि मेरा संदेश मंत्री और अध्यक्ष को बता देना। औकात है तो मेरा ट्रांसफर करा लें, कह देना एसओ साहब आए थे, कह रहे थे। दूसरे वीडियो में एसओ गालियां देते हुए कहा कि मारपीट नहीं होनी चाहिए।

इसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया। इसका वीडियो सोमवार को वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी दिनेश पाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और उन्होंने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।  

सिर्फ एसओ पर ही कार्रवाई क्यों!

UP police SO abuse misnister of state in front of womens
एक मंत्री का बिना नाम लिए अपशब्द बकने वाले एसओ पर तो गाज गिर गई। लेकिन हल्का के दारोगा और सिपाहियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि सभी के सभी अपशब्द बक रहे थे। प्रश्न यह है कि एसओ पर कार्रवाई हुई तो औरों पर क्यों नहीं?

क्या मंत्री और अध्यक्ष सार्वजनिक रूप से महिलाओं के सामने अपशब्द बकने की सजा सिर्फ लाइन हाजिर ही है। हो सकता है कि मंत्री और अध्यक्ष ने किसी के पक्ष में सिफारिश किया हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके प्रति अपशब्द बकें जाए। अगर वह गलत सिफारिश किए तो उन्हें बताया जाना चाहिए था।

मामले में एसपी दिनेश पाल सिंह ने कहा कि भूमि विवाद के एक मामले में एसओ खेतासराय मौके पर गए थे। उनके बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके आधार पर उन्हें लाइन हाजिर कर प्रारंभिक जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed