फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police seized duplicate note and arrest three people from jaunpur

22 हजार के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, यूपी से पश्चिम बंगाल तक फैला है तार

Sun, 22 Jul 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Sun, 22 Jul 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
UP police seized duplicate note and arrest three people from jaunpur
दो सौ के 113 नकली नोट बरामद, पुलिस कर रही है पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले में रविवार को 22600 रुपए के नकली नोटों के साथ तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से नकली नोट लाकर यहां चलाते हैं। पुलिस ने  दो सौ रुपए के 113 नकली नोट बरामद किए हैं।

 मुंगराबादशाहपुर थाने के मुताबिक, सूचना मिली कि साहबगंज मोहल्ले में कुछ लोग नकली नोट बदलने का धंधा कर रहे हैं। दबिश के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा, जिनके पास से दो सौ के 113 नोट बरामद हुए।
विज्ञापन


इसमें लालजी सरोज निवासी पहाड़पुर मछलीशहर के पास से दो सौ के 54 नोट, सियाराम बिंद निवासी मादरडीह के पास से दो सौ के 43 नोट, मनोज कुमार मिश्र निवासी चमरूपुर नंदौत थाना फूलपुर, इलाहाबाद के पास दो सौ के 16 नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से कम पैसों में जाली नोट लाकर असली के रूप में चलाते हैं। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। वह कई महीनों से इस धंधे में लिप्त थे। उन्हें कौन व्यक्ति नकली नोट मुहैया कराता था। उसके बारे में भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed