फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Police in search PK raids in Patna of mastermind of solver gang

यूपी पुलिस को पीके की तलाश: सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड की खोज में पटना में दबिश, खंगाले कई कोचिंग सेंटर व हॉस्टल

Thu, 16 Sep 2021 02:21 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 16 Sep 2021 02:21 AM IST
सार

नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग के कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को टीम ने पटना के कई कोचिंग सेंटरों और सरगना के संभावित ठिकानों पर छापा मारा। हालांकि अभी पुलिस टीम कुछ खास सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
UP Police in search PK raids in Patna of mastermind of solver gang
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड पीके की तलाश में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम पटना में दबिश दे रही है। बुधवार को टीम ने पटना के कई कोचिंग सेंटरों और सरगना के संभावित ठिकानों पर छापा मारा। हालांकि अभी पुलिस टीम कुछ खास सफलता नहीं मिली है।   

विज्ञापन


टीम गैंग के सदस्य व आरोपी खगड़ियां बिहार के सिकड़ी गांव निवासी विकास महतो के पटना स्थित किराये के आवास पर धमकी। विकास के कोचिंग पर भी टीम पहुंच कर पूछताछ की। टीम में शामिल पुलिस अफसर के अनुसार जल्द ही सरगना तक पहुंच जाएंगे। टीम यह भी पता लगा रही है कि पटना में पीके से जुड़ाव रखने वाले कौन-कौन लोग हैं। वहीं विकास महतो के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उधर, त्रिपुरा में अभ्यर्थी हिना विश्वास और उसके पिता गोपाल विश्वास की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सारनाथ के सोनातालाब स्थित केंद्र से रविवार को द्वितीय पाली में नीट देते हुए सॉल्वर बीएचयू की छात्रा जूली कुमारी और केंद्र के बाहर उसकी मां बबिता देवी को गिरफ्तार किया गया था। सॉल्वर गिरोह को अभ्यर्थी मुहैया कराने वाले मऊ मुहम्मदाबाद गोहना निवासी केजीएमयू के डाक्टर ओसामा शहिद और पटना निवासी छात्रा जूली के भाई अभय कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में चार अन्य पटना निवासी पीके, विकास महतो और त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा हिना विश्वास व उसके पिता गोपाल विश्वास की गिरफ्तारी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed