जौनपुर में मृत हेड कांस्टेबल का कर दिया तबादला, पुलिस अधिकारी ने बताई यह वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मृतक हेड कांस्टेबल के तबादले की खबर सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये सच है। पुलिस विभाग की ओर से जारी तबादला सूची देखकर आपका भ्रम दूर हो जाएगा। जिले में 202 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची में एक ऐसे हेड कांस्टेबल का भी नाम है, जिनकी मौत करीब एक माह पहले हो चुकी है। अब पुलिस अधिकारी इसे मानवीय भूल बता रहे हैं। उनकी दलील है कि सूची पहले ही तैयार हो चुकी थी।
पिछले दिनों समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने एक ही थाने पर लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों के तबादले के निर्देश दिए थे। इसके तहत पुलिस अधीक्षक ने 26 थानों पर लंबे समय से तैनात 202 मुख्य आरक्षियों व महिला मुख्य आरक्षियों की दूसरे थानों पर तबादला कर दिया है। इस सूची में 109 नंबर पर बृजेश कुमार का नाम है। उनका तबादला गौराबादशाहपुर थाने से बदलापुर हुआ है।
सड़क हादसे में हुई थी मौत
बृजेश चार जनवरी को सड़क हादसे में घायल हुए थे और उपचार के दौरान बीएचयू में उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में तबादला सूची में उनका नाम होना चर्चा में है। हालांकि इस बाबत एएसपी सिटी का कहना है कि सभी थानों से पहले ही यह सूची मांगी गई थी। गलती से यह नाम रह गया होगा। तबादला के क्रम में मड़ियाहूं कोतवाली में तैनात 16, केराकत व चंदवक से 13-13, बदलापुर व जलालपुर से 11-11, शाहगंज से 10, मुंगराबादशाहपुर, सपरपतहां, बरसठी व नेवढ़िया से 8-8, लाइन बाजार, गौराबादशाहपुर, मछलीशहर, रामपुर, खुटहन, खेतासराय से 6-6, सरायख्वाजा, सुरेरी, पंवारा से 5-5, जफराबाद से 4, सिकरारा व सुजानगंज से 3-3, महराजगंज व बक्शा से 2-2 जबकि मीरगंज से एक का तबादला दूसरे थानों पर हुआ है।