{"_id":"5c150da6bdec22572041fc1d","slug":"up-police-daroga-get-threat-call-for-extortion-of-20-lakh-at-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: दरोगा हुए हैरान, जब फोन पर आई आवाज- 20 लाख दो नहीं तो पिकअप चढ़ाकर मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: दरोगा हुए हैरान, जब फोन पर आई आवाज- 20 लाख दो नहीं तो पिकअप चढ़ाकर मार दूंगा
Sun, 16 Dec 2018 02:03 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। फूलपुर कोतवाल के प्रभारी जितेंद्र कुमार राय से थाने के सीयूजी नंबर पर फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
दरोगा जितेंद्र कुमार राय के मुताबिक फूलपुर कोतवाल नागेश उपाध्याय शुक्रवार को छुट्टी पर थे। ऐसे में वही कोतवाली के प्रभारी थे। सीयूजी नंबर भी मेरे पास मौजूद था। दोपहर में वह कोतवाली परिसर में कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान थाने के सीयूजी नंबर पर फोन आया।
फोन रिसीव करते ही फोन करने वाले ने पहले तो अपशब्द कहे। इसके बाद 20 लाख रुपये की मांग की। कहा, तुम और तुम्हारी पुलिस हम लोगों के पेट पर लात मार रही है। यदि निगरानी बंद नहीं की तो किसी भी समय रास्ते में मिलने पर पिकअप चढ़ाकर तुम्हें मार दिया जाएगा।

Trending Videos
बदमाश ने कहा कि अपनी और परिवार की खैर चाहते हो तो पीछा करना बंद कर दो। धमकी भरा फोन आते ही जितेंद्र राय ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर अज्ञात मोबाइल धारक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी मांगने के पीछे पशु तस्कर हो सकते हैं। दो दिन पहले जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहां पुल के पास पुलिस से मुठभेड़ में घायल होने के बाद पशु तस्करों का सरगना एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था।