फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police daroga dies in varanasi due to bullet injury which was fired during cleaning service pist

वाराणसी में गोली लगने से घायल दरोगा की मौत: सरकारी पिस्टल साफ करने के दौरान चली थी गोली, 9 दिन से थे भर्ती

Wed, 23 Mar 2022 11:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 11:37 AM IST
सार

वाराणसी के चितईपुर थाने पर तैनात दरोगा मनीष सिंह बीते सोमवार अपने आवास पर पिस्टल साफ करने के दौरान चली गोली से घायल हो गए थे। उनका उपचार  बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। 

विज्ञापन
UP police daroga dies in varanasi due to bullet injury which was fired during cleaning service  pist
सब इंस्पेक्टर मनीष सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चितईपुर थाने पर तैनात दरोगा मनीष सिंह (38) ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। बीते सोमवार को खुद की सरकारी पिस्टल से गोली चलने से वो घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार पिस्टल साफ करने के दौरान हादसा हुआ था।

विज्ञापन


दरोगा मनीष सिंह की मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। मनीष सिंह की पत्नी एवं बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिहार के रोहतास जिले के परसिया गांव निवासी मनीष सिंह वर्ष 2012 में मृतक आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर भर्ती हुए थे।

विज्ञापन

दरोगा के आवास पर घटी थी घटना

मनीष सिंह सारनाथ क्षेत्र की शक्तिपीठ कॉलोनी में पत्नी सोनी सिंह और बेटे आयांश के साथ रहते थे। बीते सोमवार (14 मार्च) दोपहर में पति-पत्नी होली की खरीदारी करने के लिए घर से बाजार जाने वाले थे। इसी बीच अचानक मनी की सरकारी पिस्टल से फायरिंग हुई और गोली उनके जबड़े को छेदते हुए निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सोनी सिंह की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सारनाथ अर्जुन सिंह ने एंबुलेंस से मनीष को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। आठ दिन अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ते हुए मंगलवार सुबह सब इंस्पेक्टर मनीष सिंह की मौत हो गई।

सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष की सरकारी पिस्टल को कब्जे में लेकर सारनाथ थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। मनीष चितईपुर थाने में सितंबर में तैनात हुए थे। इसके पहले वह कपसेठी और सिगरा में तैनात थे। मनीष ने 2012 में नौकरी ज्वाइन की थी। मनीष के बड़े भाई राजेंद्र सुल्तानपुर में सिपाही है और छोटा भाई मोनू आशापुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मनीष का तीन साल का बेटा अयांश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed