फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up police daroga bharti Candidate arrested in Varanasi for examination by using fake hair and hiding device in ear

दरोगा भर्ती: वाराणसी में नकली बाल और कान में डिवाइस छुपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी, ऐसे पकड़ा गया

Thu, 18 Nov 2021 08:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Nov 2021 08:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और कांस्टेबल भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पुलिस नकल कराने वाले गिरोह पर खास नजर रख रही है। बुधवार को भी एक परीक्षा केंद्र से सॉल्वर को पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
up police daroga bharti Candidate arrested in Varanasi for examination by using fake hair and hiding device in ear
दरोगा भर्ती परीक्षा में गिरफ्तार नकलची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरोगा भर्ती परीक्षा में वाराणसी के  धर्मवीर नगर स्थित परीक्षा केंद्र से एक नकलची को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी नकली बाल और कान के अंदर डिवाइस छुपाकर परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी अभ्यर्थी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और कांस्टेबल भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पुलिस नकल कराने वाले गिरोह पर खास नजर रख रही है। बुधवार को भी एक परीक्षा केंद्र से सॉल्वर को पकड़ा गया था।  चितईपुर थाना अंतर्गत धर्मवीर नगर स्थित धानु राम ऑनलाइन टेस्ट एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड स्थित केंद्र में बुधवार शाम तृतीय पाली की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


कान में मिला छोटा ट्रांसमीटर
इसी बीच एक अभ्यर्थी अनुक्रमांक नंबर यूए2424139018 रोहित यादव पहुंचा। जांच के दौरान उसके सिर के पास हैंड मेटल डिटेक्टर ले जाते ही बीप की आवाज आई। संदिग्ध अभ्यर्थी जांच की गई तो उसके सिर पर लगा बाल नकली पाया गया। उसके अंदर छुपाकर रखा हुआ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैटरी और माइक मिला। गहनता से जांच करने पर दाएं कान में छोटा ट्रांसमीटर और बाएं कान से माइक्रोफोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  दरोगा भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, पुलिस की पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक महातम यादव और केंद्र के आईटी मैनेजर सतीश कुमार पटेल और मेटल सिक्योरिटी में तैनात हरिश्चंद्र व अमित पांडेय ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। परीक्षा करा रही एजेंसी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के चीफ प्रॉक्टर विनोद ठाकुर को भी सूचना दी गई।

अभ्यर्थी को चितईपुर थाने लाकर पूछताछ की गई। प्रयागराज के लीडर रोड स्थित एबी जीआरपी कॉलोनी निवासी रोहित यादव ने बताया कि वह पहली बार परीक्षा देने पहुंचा था। एसओ चितईपुर रिजवान बेग ने बताया कि पकड़ा गया नकलची मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला है। लंबे समय से प्रयागराज में रहता है। एमए तक पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी के पास से मिले सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है।  

पढ़ेंः नीट सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड और उसका बहनोई गिरफ्तार, पुलिस ने किया था एक लाख इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed