फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Elections 2021: More than 6 thousand candidates filled form for nominations in panchayat chunav varanasi

यूपी पंचायत चुनाव: दो बजे तक 6 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानें अब तक कितने हुए नामांकन

Wed, 07 Apr 2021 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Elections 2021: More than 6 thousand candidates filled form for nominations in panchayat chunav varanasi
नामांकन के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन दो बजे तक छह हजार से अधिक नामांकन हुए। एलटी कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य और आठों ब्लॉक पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। मुख्यालय से लेकर ब्लॉक कार्यालयों तक लाइन लगी रही। शाम पांच बजे तक जो लोग नामांकन कक्ष में दाखिल होंगे। उनके पर्चे रात तक भरे जाने की संभावना है।

विज्ञापन


नामांकन स्थल पर सुबह 8 बजे से प्रत्याशियों का पहुंचना शुरू हो गया। शाम पांच बजे तक पर्चा भरने का समय है लेकिन प्रत्याशियों की अत्यधिक संख्या के कारण देर रात 9 बजे तक नामांकन कार्य चलते रहने की संभावना है। जिले की 694 ग्राम पंचायतों में दो दिनों के भीतर नामांकन होंगे।
विज्ञापन


आराजी लाइन में ग्राम प्रधान के लिए 198, बीडीसी 260 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 48 नामांकन हो गए हैं। चिरईगांव में ग्राम प्रधान के लिए 221, बीडीसी 185 और ग्राम पंचायत सदस्य के 19 नामांकन हुए। सेवापुरी ब्लॉक में प्रधान पर 167, सदस्य ग्राम पंचायत 22, सदस्य क्षेत्र पंचायत पर 154 नामांकन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर में ग्राम प्रधान के 178, सदस्य क्षेत्र पंचायत 117 और ग्राम सभा सदस्य 26 नामांकन हुए। बड़ागांव में ग्राम प्रधान के 204, बीडीसी के 176 तथा ग्राम सभा सदस्य के 41 नामांकन हो चुके हैं। पिंडरा विकास खंड ब्लॉक पर ग्राम प्रधान के 307, बीबीसी के 162 और सदस्य ग्राम सभा का 26 लोगों द्वारा पर्चा भरा गया।

हरहुआ में ग्राम प्रधान का 160, बीडीसी का 86 और ग्राम पंचायत सदस्य का 38 पर्चा भरा जा चुका है। चिरईगांव में प्रधान पद 320, बीडीसी 335, पंचायत सदस्य 30 नामांकन हुए। जिला पंचायत सदस्य पद पर 87 नामांकन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed