फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Election: Manipulative politics started for the post of block chief, veteran leaders of all parties put emphasis

यूपी पंचायत चुनाव :  ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शुरू हो गई जोड़-तोड़ की राजनीति, सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने लगाया जोर

Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
सार

भाजपा सपा सहित अन्य पार्टियां अपने अपने तरीके से ब्लाक प्रमुख बनाने में जुटीं

विज्ञापन
UP Panchayat Election: Manipulative politics started for the post of block chief, veteran leaders of all parties put emphasis
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी में पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम आने के साथ ही ब्लॉक प्रमुख पद पर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। इसमें सभी पार्टियों के दिग्गज नेता जुट गए हैं। भाजपा सपा सहित अन्य पार्टियां अपने अपने तरीके से ब्लाक प्रमुख बनाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख की आठ में से तीन चिरईगांव, बड़ागांव, हरहुआ को छोड़कर बाकी पांच सीटें आरक्षित की गई हैं। इन्हीं पांच ब्लाकों पर टक्कर रहेगी। इसमें बड़ागांव, हरहुआ, पिंडरा ब्लाक प्रमुख हैं। हालांकि बड़ागांव पर सबकी निगाहें रहेंगी। चिरईगांव ब्लाक में दावेदारी करने वाले एक प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन

 

काशी विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख के लिए निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल की पत्नी रेनू पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं निर्विरोध निर्वाचित साधना ऊर्फ रीना भी दावेदार हैं। चोलापुर ब्लाक सुरक्षित होने के चलते यहां दावेदारी ज्यादा नहीं है। पिंडरा ब्लाक प्रमुख के लिए तीन दावेदार हैं। रामपुर ग्रामसभा से रंजीत कुमार, मुर्दी गांव के जाठी वार्ड से शरद कुमार यादव और नंदापुर से सुनील यादव निर्विरोध हो चुके हैं। सेवापुरी ब्लाक ओबीसी है।

यहां कपसेठी हाउस एक महिला को निर्विरोध बीडीसी बना चुका है। इनकी दावेदारी तगड़ी मानी जा रही है। बड़ागांव ब्लाक प्रमुख का पद सामान्य होने से यहां प्रमुखी के दावेदारों की संख्या अधिक है। अनेई से दीपक सिंह व बचोरा से नूतन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हैं। नूतन सिंह और दीपक सिंह को प्रबल दावेदार माना जा रहे हंै। वहीं अखोढ़ा गांव के सत्येेंद्र सिंह दावेदारी कर सकते हैं। हरहुआ ब्लाक प्रमुख के तीन प्रमुख दावेदार हैं। तीनों निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। एक पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. अशोक पटेल के पुत्र रवि पटेल हैं। दूसरे शक्ति सिंह उर्फ राजन सिंह तथा तीसरे विनोद उपाध्याय हैं। तीनों ही प्रमुख होने के लिए काफी दिनों से लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed