फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Election: Farmer's son becomes youngest District Panchayat member in Varanasi

यूपी पंचायत चुनाव : वाराणसी में किसान का बेटा बना सबसे कम उम्र का जिला पंचायत सदस्य

Tue, 04 May 2021 06:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election: Farmer's son becomes youngest District Panchayat member in Varanasi
अमन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। 40 सीटों पर हुए चुनाव में सेवापुरी सेक्टर नंबर 3 से विजयी प्रत्याशी अमन सिंह 22 साल के हैं। यह सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निर्दल उम्मीदवार बन कर अपना दल के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी और 1111 मतों से हराकर जीत का परचम लहराया। अमन सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजन सिंह को हराया है। जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

विज्ञापन


अमन सिंह किसान के बेटे हैं। यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और करधना ग्राम निवासी अमन सिंह ने आरओ से प्रमाण पत्र लेने के बाद बताया कि यह नौजवानों, गरीब, मजदूर, पीड़ितों की जीत है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे निरंतर क्षेत्र के विकास, नौजवानों को कल्याण, किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही क्षेत्र की बिजली पानी से जुड़ी समस्या का समाधान करते रहेंगे। अमन की पढ़ाई लिखाई यूपी कालेज में हुई । वर्तमान में एमए प्रथम वर्ष राजनीति शास्त्र के छात्र हैं। 2018 में यूपी कालेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed