फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP panchayat election 2021: repolling for pradhan post panchayat chunav after candidate death in varanasi village

यूपी पंचायत चुनाव: वाराणसी के इस गांव में प्रधान पद के लिए पुनर्मतदान, जानें क्या है वजह

Sun, 09 May 2021 09:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 09:58 AM IST
सार

वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के ओदरहां में हो रहा मतदान।
प्रत्याशी की मौत के बाद प्रधान पद पर पुनर्मतदान कराया जा रहा।

विज्ञापन
UP panchayat election 2021: repolling for pradhan post panchayat chunav after candidate death in varanasi village
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के ओदरहां गांव में प्रत्याशी की मौत के बाद रविवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में सुबह 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ है।  सुबह सात बजे से ही दो मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर लाइन में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे हैं। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान सभी मतदाताओं से मास्क व दो गज की दूरी बनाकर खड़े होने का संदेश देते नजर आए।
विज्ञापन


वहीं मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे गांव के मंगरू ने बताया कि कोरोना से बचना भी है, व मतदान करना जरूरी है। इसलिए हम अपने सभी कार्य छोड़कर सुबह ही मतदान करने आ गये हैं। सुबह भीड़ कम रहती है और आसानी से मतदान भी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन सभी मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रख दिया जाएगा और 11 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed