फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Chunav: BDC candidate kidnapped during election symbol allocation in Jaunpur

जौनपुर में चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान बीडीसी प्रत्याशी का अपहरण, सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप

Wed, 07 Apr 2021 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav: BDC candidate kidnapped during election symbol allocation in Jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान बीडीसी प्रत्याशी के अचानक लापता हो जाने और उसके अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी बाइक फतेहगंज बाजार में एक दुकान के पास लावारिस मिली है।

विज्ञापन


पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। उसके पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। देर शाम उसका मोबाइल उठा जरूर लेकिन कुछ साफ बात नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र के सादात बिंदुली गांव निवासी सूरज यादव (26) ने वार्ड संख्या 25 से बीडीसी पद के लिए पर्चा भरा है। घर पर रह कर खेती करने वाला सूरज बुधवार को चुनाव चिह्न के लिए ब्लॉक मुख्यालय गया था। दोपहर करीब दो बजे किसी ने डायल 112 पर सूचना दी कि सूरज यादव का अपहरण हो गया। इस सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सगे संबंधियों से पुलिस ने की पूछताछ 

थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे व बक्शा पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने आसपास के बाजार और सूरज के सगे संबंधियों से पूछताछ की। किसी ने बताया कि उसकी बाइक फतेहगंज बाजार में एक दुकान के बगल खड़ी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे का कहना है कि सूरज ब्लॉक पर आया था। किंतु घर न जाकर कहीं अन्यत्र चला गया। उसकी बाइक फतेहगंज में मिली है। सूरज के पिता लालबहादुर यादव की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। देर शाम उसका मोबाइल उठा जरूर लेकिन कुछ साफ बात नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed