फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav: Ruckus in SP after councilor ticket distribution in Varanasi, video of squabbling between lea

UP Nikay Chunav: वाराणसी में पार्षद टिकट वितरण के बाद सपा में हंगामा, नेताओं के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

Mon, 17 Apr 2023 11:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Apr 2023 11:59 AM IST
सार

वाराणसी में पार्षद टिकट वितरण से सपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता नाराज हैं। जिला संगठन और महानगर संगठन के लोग आमने सामने आ गए हैं। सपा नेताओं के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Ruckus in SP after councilor ticket distribution in Varanasi, video of squabbling between lea
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार रात वाराणसी नगर निगम के लिए 98 वार्डों से प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्षद टिकट वितरण को लेकर समाजवादी पार्टी में हंगामा हो गया है। 

विज्ञापन

पार्षद पद के टिकट को लेकर सपा में घमासान मचा है। सपा नेताओं की आपसी बहस और तू-तूू मैं-मैं का वीडियो वायरल हुआ है।

इसमें महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के साथ कार्यकर्ताओं की जमकर बहस दिख रही है। सपा नेता पूजा यादव, अशफाक डब्ल्यू सहित कई नेताओं से कहासुनी भी हुई। जिनका टिकट कटा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं से पैसे लेकर टिकट दिए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा कैंट और उत्तरी के सैकड़ों कार्यकर्ता बीते रविवार की रात एक होटल में टिकट के लिए अपने नाम का इंतजार करते रहे। जब नाम सामने आया तो कई कार्यकर्ता नाराज हो गए। एक युवा कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा तो जी जान लगा देंगे।
ये भी पढ़ें: बनारस में BJP ने तीन मुस्लिम प्रत्याशियों को दिया मौका, निवर्तमान 27 पार्षदों का टिकट काटा

यदि भाजपा के लोगों को टिकट दिया गया तो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ लोग इस बात से भी नाराज रहे कि नामांकन के छह दिन बीतने के बाद भी पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई। होटल में बुलाकर टिकट देने पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में BJP के अशोक, सपा के ओमप्रकाश समेत 8 उम्मीदवारों ने भरा मेयर पद का पर्चा

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन और शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श के बाद टिकट का वितरण हुआ है। सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट बांटा गया है। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि संगठन ने आकलन के बाद ही टिकट बांटा है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed