फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nagar Nikay Chunav Many ministers and MLAs are making jugaad for their families ticket

UP Nikay Chunav: कई मंत्री और विधायक परिजनों के लिए लगा रहे जुगाड़, दावेदारी पक्की करने को दिल्ली तक दौड़

Mon, 31 Oct 2022 07:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 07:32 AM IST
सार

वाराणसी में महापौर पद के लिए 25 से अधिक दावेदारों ने अपनी पैरवी वाराणसी से लेकर दिल्ली तक शुरू कर दी है। इनमें कई मंत्री और विधायक अपने परिजनों के लिए टिकट की कवायद में जुटे हैं। 

विज्ञापन
UP Nagar Nikay Chunav Many ministers and MLAs are making jugaad for their families ticket
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के यहां पैरवी शुरू हो गई है। अब नगर निगम चुनाव के रणनीतिकारों को आरक्षण सूची का इंतजार है। इसी के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। महापौर पद के लिए 25 से अधिक दावेदारों ने अपनी पैरवी वाराणसी से लेकर दिल्ली तक शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इनमें कई मंत्री और विधायक अपने परिजनों के लिए टिकट की कवायद में जुटे हैं। वहीं कई पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, व्यापारी नेता, बिल्डर्स, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख, प्रभावशाली लोग आदि दौड़ में शामिल हैं। इसी प्रकार वार्डों में पार्षद पद के लिए एक-एक वार्ड में 15 से अधिक दावेदार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


किस पार्टी के नेता ने क्या कहा
भाजपा के निकाय चुनाव संयोजक जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि जब तक आरक्षण की सूची नहीं आ जाती, तब तक प्रत्याशी के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। संगठन की बैठक में केवल बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि पार्टी का पूरा फोकस अधिक से अधिक सीटें हासिल करने पर है। हम सभी को आरक्षण का इंतजार है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि आरक्षण होने के बाद ही प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। इसके लिए चुनाव संचालन समिति गठित की गई है।

चुनाव कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के अनुसार 15 नवंबर तक शासन से आरक्षण की सूची आने की संभावना है। चार नवंबर तक सभी निकायों से रैपिड सर्वे की रिपोर्ट मांगी गई है। 

निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन आज

निकाय चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन सोमवार को होगा। इसकी तैयारी के लिए रविवार को देर शाम तक वोटर लिस्ट में मतदाताओं की डाटा फीडिंग का कार्य जारी था।
मतदाता सूची में वोटरों की डाटा फीडिंग के लिए सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय की टीम लगाई गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड वार मतदाता सूची 30 अक्तूबर तक तैयार कर लिए जाने के निर्देश हैं। सोमवार को इस सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद एक नवंबर से सात नवंबर तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed