फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP MLC Election 2022 varanasi fate of candidates closed in ballot box more polling in Chandauli than in banaras

MLC Election: बैलेट बॉक्स में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, बनारस से ज्यादा चंदौली में मतदान, देखें आंकड़े

Sat, 09 Apr 2022 05:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Apr 2022 05:50 PM IST
सार

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो गई। वाराणसी, भदोही और चंदौली के 26 बूथों पर 98.525 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 varanasi  fate of candidates closed in ballot box  more polling in Chandauli than in banaras
वाराणसी में एमएलसी चुनाव संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए शनिवार शाम चार मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए तीन प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो गई। मतदाताओं ने अपने अधिकार का जमकर प्रयोग किया।

विज्ञापन


वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए वाराणसी में 11, चंदौली में 9 और भदोही में छह सहित कुल 26 बूथ पर मतदान की समाप्ति पर 98.525 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, वाराणसी में 97.97, भदोही में 98.67 और चंदौली में सबसे ज्यादा 99.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।  

विज्ञापन

मत पत्रों की गिनती 12 अप्रैल को

वाराणसी के 11 मतदान केंद्रों पर 1875 में से 1835 मतदाता, चंदौली के 9 मतदान केंद्रों पर 1720  में से 1703 मतदाता और भदोही के 6 मतदान केंद्रों पर 1354 में से 1336 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से कुल 4949 में से 4876 लोगों ने वोट किया। मतदान समाप्ति के बाद अब वाराणसी, भदोही और चंदौली स्थित मतदान केंद्रों से बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम लाया जाएगा। मत पत्रों की गिनती 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी  कौशल राज शर्मा, सहायक रिटर्निंग अफसर व एडीएम (प्रशासन) रणविजय सिंह ने भ्रमण कर कई बूथों का जायजा लिया। शहर और इससे सटे नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष, जिला पंचायत मीटिंग हाल, नगर पालिका परिषद रामनगर, काशी विद्यापीठ समेत चोलापुर, हरहुआ, पिंडरा, चिरईगांव, बड़ागांव, आराजी लाइन और सेवापुरी विकास खंडों में बने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने मतदान किया। 

वाराणसी के दो मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी मतदान
वाराणसी जिले के 11 में से दो मतदान केंद्रों क्षेत्र पंचायत कार्यालय सेवापुरी और नगर पालिका परिषद रामनगर में 100 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। रामनगर में सभी 27 और सेवापुरी में सभी 205 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का उपयोग किया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत कार्यालय बड़ागांव 95.96, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पिंडरा में  99.59, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चोलापुर में 99.52 , क्षेत्र पंचायत कार्यालय चिरईगांव में 98.41, क्षेत्र पंचायत कार्यालय हरहुआ में  98.28 , क्षेत्र पंचायत कार्यालय आराजीलाइन में 97.74, क्षेत्र पंचायत कार्यालय काशी विद्यापीठ में 95.11, जिला परिषद मीटिंग हॉल में 90.91, नगर निगम वाराणसी कार्यकारिणी कक्ष में 97.87 फीसदी मतदान हुआ। 
 

वाराणसी में भाजपा और धौरहरा परिवार की प्रतिष्ठा का सवाल

वाराणसी में इस बार एमएलसी चुनाव भाजपा और निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह के परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 24 सालों से बनारस की इस सीट पर बृजेश सिंह या उनके परिवार का ही कब्जा रहा है। सेंट्रल जेल में बंद निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह के बड़े भाई उदयभान सिंह उर्फ चुलबुल सिंह एमएलसी सीट पर वर्ष 1998 में एमएलसी बने।

दो बार एमएलसी चुने गए और पंचायत चुनाव में उनका दबदबा जगजाहिर ही है। इसके बाद वर्ष 2010 में बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह बसपा के टिकट से इस सीट पर एमएलसी बनी। इसके बाद वर्ष 2016 में बृजेश सिंह मैदान में उतरे तो भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया और उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा।

हालांकि इस बार भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर बृजेश सिंह को वॉकआउट देने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब परिणाम पर सबकी निगाह टिकी है। अन्नपूर्णा सिंह, भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल और सपा प्रत्याशी उमेश कुमार यादव ने जीत का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed